ePaper

Dhanbad News : बीबीएमकेयू में खोरठा से जुड़े 55 कलाकार-साहित्यकार होंगे सम्मानित

Updated at : 13 Dec 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : बीबीएमकेयू में खोरठा से जुड़े 55 कलाकार-साहित्यकार होंगे सम्मानित

Dhanbad News : बीबीएमकेयू में खोरठा से जुड़े 55 कलाकार-साहित्यकार होंगे सम्मानित

विज्ञापन

Dhanbad News : खोरठा पत्रिका सहिया के सौजन्य से बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग सभागार में चार जनवरी को सम्मान समारोह होगा. उसमें खोरठा साहित्यकार स्व. जनार्दन गोस्वामी व्यथित की 91वीं जयंती समारोह में खोरठा लोकसंगीत व भाषा संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाने वाले कलाकार, गीतकार, वाद्य वादक व साहित्यकारों को सम्मानित किया जायेगा. सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से गीतकार विनय तिवारी, अमन राठौर, सुकुमार, बासु बिहारी, सरयू महतो, प्रदीप कुमार दीपक, अशोक कुमार पाहन, प्रयाग महतो, गौतम कुमार महतो, मनोज देहाती, सतीश दास, शिवनंदन पांडेय गरीब, विनोद उपाध्याय, सावित्री चौधरी, अमिता मधुर, अमिता कुमारी ,जलेश्वर महतो, संस्कृति कमरी, देवकी देवी सहित 55 कलाकार शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola