Dhanbad News: धनबाद मंडल में अवैध रूप से चेन पुलिंग करते 51 यात्री पकड़ाये

Updated:
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेल की ओर से बिना पर्याप्त कारण के चेन पुलिंग कर रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. इसके तहत 16 से 31 मई तक रेलवे सुरक्षा बल ने 522 लोगों को हिरासत में लिया.

विज्ञापन

धनबाद.

पूर्व मध्य रेल की ओर से बिना पर्याप्त कारण के चेन पुलिंग कर रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. ऑपरेशन ‘समय पालन‘ के तहत कड़ी निगरानी की जा रही है, ताकि ट्रेनें अनावश्यक लेट ना हों. इसके तहत 16 से 31 मई तक रेलवे सुरक्षा बल ने पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 522 लोगों को हिरासत में लिया. इनके विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गयी. इसमें धनबाद मंडल में 51 लोगों को हिरासत में लिया गया. वहीं महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ भी अभियान चला. 16 से 31 मई तक रेलवे सुरक्षा बल ने महिला कोच में यात्रा करने के आरोप में रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत 1588 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया. इसमें से धनबाद मंडल में 185 यात्रियों को हिरासत में लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola