शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों का विकास कम हुआ : राजकिशोरपुटकी. झारखंड आंदोलन के भीष्म पितामह के नाम से विख्यात स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो अगर दूसरे राज्य में होते तो पूजे जाते. उक्त बातें बिनोद बाबू के पुत्र और टुंडी से आजसू विधायक राजकिशोर महतो ने मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में कही. वह यहां बतौर मुख्य अतिथि स्व. बिनोद बिहारी महतो की नवनिर्मित प्रतिमा के अनावरण के पश्चात सभा को संबोधित कर रहे थे. प्रतिमा का निर्माण बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति ने किया है. राजकिशोर ने कहा कि राज्य बनने के बाद चौदह वर्षों में शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों का विकास कम हुआ. लेकिन अब ग्रामीण जागरूक हो गये हैं. उन्होंने शहरी लोगों की अपेक्षा ज्यादा मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जागरूकता का एहसास करा दिया है. डीसी प्रशांत कुमार ने कहा कि वर्ष 2015 में मिलने वाली राशि से भटिंडा फॉल एवं कारीटांड़ से फॉल पहुंचने के रास्ते का जीर्णोद्धार किया जायेगा. धनबाद एसपी हेमंत टोप्पो ने कहा कि बिनोद बाबू की पहली प्राथमिकता लोगों को शिक्षित करना था. धनबाद प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार महतो ने कहा कि भटिंडा को पर्यटन का दर्जा प्राप्त है. उन्होंने जिला प्रशासन से फॉल के विकास के लिए पहल करने का आग्रह किया. आजसू के जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि 2015 बिनोद बाबू के सपनों का झारखंड होगा. अनावरण समारोह में पार्षद गणपत महतो, गजाधर महतो, सदानंद महतो, श्रीमंत बाउरी, सुरेश महतो, संजय महतो, उमेश महतो, सतीश महतो, मनोज महतो, राजकुमार नापित आदि उपस्थित थे. संचालन अशोक महतो ने किया.
लेटेस्ट वीडियो
भटिंडा में बिनोद बाबू की प्रतिमा का अनावरण
शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों का विकास कम हुआ : राजकिशोरपुटकी. झारखंड आंदोलन के भीष्म पितामह के नाम से विख्यात स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो अगर दूसरे राज्य में होते तो पूजे जाते. उक्त बातें बिनोद बाबू के पुत्र और टुंडी से आजसू विधायक राजकिशोर महतो ने मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में कही. वह यहां बतौर […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
