Dhanbad News: चौकीदार बहाली का रिजल्ट जारी, 247 अभ्यर्थी हुए सफल

Updated at : 31 Jan 2025 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: चौकीदार बहाली का रिजल्ट जारी, 247 अभ्यर्थी हुए सफल

धनबाद जिला अंतर्गत चौकीदार पद पर सीधी नियुक्ति को लेकर हुई लिखित परीक्षा व शारीरिक जांच के उपरांत सफल अभ्यर्थियों की मेधा सूची गुरुवार को जारी कर दी गयी है.

विज्ञापन

धनबाद.

धनबाद जिला अंतर्गत चौकीदार पद पर सीधी नियुक्ति को लेकर हुई लिखित परीक्षा व शारीरिक जांच के उपरांत सफल अभ्यर्थियों की मेधा सूची गुरुवार को जारी कर दी गयी है. इसके मुताबिक कुल 247 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. इनमें 154 अनारक्षित, 18 अत्यंत पिछड़ा (बीसी-1), 26 पिछड़ा वर्ग (बीसी-2), नौ अनुसूचित जाति व 18 अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी शामिल हैं. वहीं 11 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी सफल हुए है. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला प्रशासन की वेबसाइट पर जाकर बहाली व रिजल्ट से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. बता दें कि धनबाद जिला के विभिन्न अंचलों के विभिन्न पंचायतों (बीट) में चौकीदार के रिक्त 330 पदों पर बहाली के लिए 29 दिसंबर को लिखित परीक्षा हुई थी. इसमें 4517 अभ्यर्थियों हिस्सा लिया था. जबकि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच 16, 17 व 20 जनवरी को हुई थी. अब फाइनल लिस्ट जारी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola