ePaper

जमसं मामले में बीसीसीएल ने जारी किया स्टेटस-को

Updated at : 16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
जमसं मामले में बीसीसीएल ने जारी किया स्टेटस-को

धनबाद: जनता मजदूर संघ (जमसं) में असली-नकली के विवाद के बीच आज बीसीसीएल प्रबंधन ने स्टेटस-को का आदेश जारी किया. मंगलवार को जमसं (बच्च गुट) के संयुक्त महामंत्री-सह-डिप्टी मेयर नीरज सिंह ने बीसीसीएल के डीपी पीइ कच्छप से मिल कर संघ के बारे में पिछले दिनों कंपनी द्वारा जारी आदेश पर आपत्ति जतायी. कहा कि […]

विज्ञापन

धनबाद: जनता मजदूर संघ (जमसं) में असली-नकली के विवाद के बीच आज बीसीसीएल प्रबंधन ने स्टेटस-को का आदेश जारी किया. मंगलवार को जमसं (बच्च गुट) के संयुक्त महामंत्री-सह-डिप्टी मेयर नीरज सिंह ने बीसीसीएल के डीपी पीइ कच्छप से मिल कर संघ के बारे में पिछले दिनों कंपनी द्वारा जारी आदेश पर आपत्ति जतायी. कहा कि यह मामला कोर्ट में चल रहा है. बीसीसीएल प्रबंधन असली-नकली का फैसला नहीं कर सकता.

इसके बाद बीसीसीएल के जीएम (पी एंड आर) डीए यादव ने आदेश जारी किया जिसमें एचएमएस की ओर से 19.09.2008 को जारी पत्र के आधार पर कंपनी में जमसं के संबंध में जारी आदेश पर स्टेटस-को जारी रखने का निर्देश दिया. आदेश की प्रति कंपनी के सभी एरिया के सीजीएम, जीएम एवं बीटीए प्रभारी को भेज दी गयी है.

कुंती गुट को बताया था असली : मई माह में जमसं (कुंती गुट) के संयुक्त महामंत्री संजीव सिंह ने बीसीसीएल प्रबंधन को एचएमएस के पत्र का हवाला देते हुए कहा था कि विधायक कुंती देवी का नेतृत्व वाला गुट ही असली जमसं है. इस पत्र के आधार पर बीसीसीएल के जीएम (पी) ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें संजीव सिंह की चिट्ठी का हवाला देते हुए कहा गया था कि कुंती गुट ही असली जमसं है. इसका विरोध बच्च गुट ने किया था. जिसके बाद आज नया आदेश जारी हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola