रोजगार मेले में 217 युवा किये गये शॉर्ट-लिस्ट, मिला नियुक्ति पत्र

Published at :08 Aug 2024 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
रोजगार मेले में 217 युवा किये गये शॉर्ट-लिस्ट, मिला नियुक्ति पत्र

धनबाद पब्लिक स्कूल ने दिया सबसे अधिक 52156 प्रति माह का पैकेज

विज्ञापन

धनबाद पब्लिक स्कूल ने दिया सबसे अधिक 52156 प्रति माह का पैकेज अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा नियोजनालय परिसर, बरटांड़ (धनबाद) में बुधवार को दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया. मेले में मुख्य अतिथि चीफ इंस्पेक्टर ऑफ बॉइलर शंभू नाथ वर्मा का स्वागत जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार ने पौधा देकर किया. मुख्य अतिथि व जिला श्रम अधीक्षक प्रवीण कुमार, श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार, मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी आइटीआइ धनबाद राकेश कुमार व जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया. इसमें 21 नियोजकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. मेले में 1450 युवाओं ने हिस्सा लिया. इसमें से विभिन्न नियोजकों द्वारा 230 आवेदकों का चयन किया गया, जिसमें 217 आवेदकों को शॉर्ट-लिस्ट किया गया. धनबाद पब्लिक स्कूल में चार पद पीजीटी मैथ्स, फिज़िक्स, केमिस्ट्री व इकोनॉमिक्स के लिए पद रिक्त थे. इसके लिए मेले में सबसे अधिक 52156 रुपये प्रति माह का पैकेज दिया गया. नियोजन पदाधिकारी ने मेले में विभिन्न नियोक्ताओं द्वारा लगाये गये स्टॉल का भ्रमण कर विभिन्न रिक्तियों, सेवा व शर्तों के बारे में जानकारी ली. चयनित आवेदकों के बीच नियुक्ति पत्र बांटे. आनंद कुमार ने कहा कि रोजगार मेले का आयोजन जिले के बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार दिलाना है. इसमें झारखंड राज्य के स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 के सफल क्रियान्वयन से स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इस दौरान उपस्थित नियोजकों को निर्देश दिया गया कि नियोजन नीति के तहत नियम एवं नियमावली का दृढ़ता से पालन करें. पुनर्वास अधिकारी भारत सरकार राजीव कुमार ठाकुर व राष्ट्रीय दिव्यांगजन कैरियर सेवा द्वारा दिव्यांगों के लिए विशेष रूप से स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण एवं अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी व लाभ लेने का आग्रह किया गया. मेले में कंचनमाला किस्कू, जय प्रकाश गुप्ता, सूरज कुमार, प्रशांत गोयल, विवेक कुमार साव, संजय कुमार साव, अमित कुमार व कार्यलय कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola