ePaper

दो लोगों के खाते से उड़ाये एक लाख

Updated at : 06 Jan 2020 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
दो लोगों के खाते से उड़ाये एक लाख

धनबाद : साइबर अपराधियों की गतिविधियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. रविवार को भी दो लोगों ने साइबर ठगी की शिकायत थाना में की है. धनसार थाना क्षेत्र के रहने वाले अमरजीत साव ने बताया कि वह अपने एक दोस्त को गूगल पे के जरिये पैसे ट्रांसफर कर रहा था. तकनीकी कारणों […]

विज्ञापन

धनबाद : साइबर अपराधियों की गतिविधियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. रविवार को भी दो लोगों ने साइबर ठगी की शिकायत थाना में की है. धनसार थाना क्षेत्र के रहने वाले अमरजीत साव ने बताया कि वह अपने एक दोस्त को गूगल पे के जरिये पैसे ट्रांसफर कर रहा था.

तकनीकी कारणों से पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाया. गूगल के सर्च इंजन में कस्टमर केयर का नंबर खोजा तो एक व्यक्ति का नंबर मिला. फोन करके उसे परेशानी बतायी और खाता का डिटेल दिया. थोड़ी देर के बाद उसके खाते से 40 हजार रुपये की निकासी हो गयी.
वहीं गोविंदपुर के रहने वाले रणधीर गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को उसे एक व्यक्ति ने फोन किया. फोन करके उसने बताया कि उनका बैंक का केवाइसी अपडेट नहीं है. इसके लिए उसे जानकारी चाहिए. रणधीर गुप्ता ने अपने बैंक डिटेल की जानकारी फोन पर दे दी. जिसके बाद उसके खाते से 60 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola