तीन हजार बकाये पर कनेक्शन काट रहा बिजली विभाग, बड़े बकायेदारों पर नहीं डाल रहा हाथ!
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गोपी कृष्णा चौबे फार्म का 4.03 लाख, एसएसएसएस गुरुकुलम का 1.91 लाख और कुंती निवास का बिल हुआ 59 हजार तीन हजार बकाया रखनेवालों के खिलाफ चलाया अभियान धनबाद : बिजली विभाग एक तरफ तीन हजार रुपये बकाया होने पर आम लाेगाें का विद्युत कनेक्शन काटने पर आमादा है, तो दूसरी ओर ऐसे कई बकायेदार […]
विज्ञापन
गोपी कृष्णा चौबे फार्म का 4.03 लाख, एसएसएसएस गुरुकुलम का 1.91 लाख और कुंती निवास का बिल हुआ 59 हजार
तीन हजार बकाया रखनेवालों के खिलाफ चलाया अभियान
धनबाद : बिजली विभाग एक तरफ तीन हजार रुपये बकाया होने पर आम लाेगाें का विद्युत कनेक्शन काटने पर आमादा है, तो दूसरी ओर ऐसे कई बकायेदार हैं, जिन पर हजारों-लाखों रुपये का बिल बाकी है. पर बिजली विभाग न तो बकाया वसूली की पहल करता है और न ही कनेक्शन काटने की हिम्मत जुटा पाता है.
ऐसे बकायेदारों में राजनीतिक हस्तियां और व्यवसायी शामिल भी हैं. एसएसएसएस गुरुकुलम स्कूल (सरायढेला) पर 1,91,292 रुपये बिजली बिल बकाया है, जबकि कुंती निवास का बिल 59,238 रुपये पहुंच गया है. इसी तरह गाेपीकृष्ण चाैबे फॉर्म का बिजली बिल चार लाख से भी अधिक है.
जानकारी के मुताबिक शंकर मॉल प्राइवेट लिमिटेड का 2.89 लाख रुपये, एचआर बिल्डर का 1.61 लाख और मल्टीकम प्राइवेट का डेढ़ लाख रुपये से भी अधिक बकाया है. श्रीराम वाटिका पर भी 65 हजार से अधिक बिजली बिल बकाया है. बकायेदाराे में कांग्रेस के नेता उपेंद्र सिंह का नाम भी शामिल है. उन पर भी एक लाख से अधिक बकाया है.
गोपी कृष्णा चौबे फार्म का 4.03 लाख, एसएसएसएस गुरुकुलम का 1.91 लाख और कुंती निवास का बिल हुआ 59 हजार
तीन हजार बकाया रखनेवालों के खिलाफ चलाया अभियान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










