ePaper

आखिर जिंदगी की जंग हार गया नन्हा आयुष

Updated at : 13 Oct 2019 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
आखिर जिंदगी की जंग हार गया नन्हा आयुष

धनबाद : हावड़ा मोटर रोड निवासी रत्नेश सिंह के पुत्र आयुष (12) का निधन शनिवार की सुबह मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया. कैंसर से पीड़ित आयुष को पिछले सप्ताह डेंगू हो गया था. लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और आज सुबह उसने अंतिम सांस […]

विज्ञापन

धनबाद : हावड़ा मोटर रोड निवासी रत्नेश सिंह के पुत्र आयुष (12) का निधन शनिवार की सुबह मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया. कैंसर से पीड़ित आयुष को पिछले सप्ताह डेंगू हो गया था. लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और आज सुबह उसने अंतिम सांस ली. रविवार को मोहलबनी घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया जायेगा.

बता दें कि आयुष पिछले छह माह से कैंसर से पीड़ित था. उसके इलाज (बोन मौरो ट्रांसप्लांट) के लिए धनबाद समेत देश-विदेश से लोगों ने जिस तरह से आर्थिक सहायता की, वह किसी कल्पना से कम नहीं थी. लेकिन प्रारब्ध के आगे किसी की न चल सकी. वह मासूम बच्चा भगवान को प्यारा हो गया. आयुष के निधन की खबर से धनबाद में शोक की लहर फैल गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola