राजधानी का इंजन फेल, दो घंटे स्टेशन पर रुकी रही ट्रेन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jul 2019 2:54 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : नयी दिल्ली से चल कर कोलकाता जाने वाली कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस (12302) का इंजन शुक्रवार को धनबाद स्टेशन पर फेल हो गया. इंजन फेल होने के कारण कोलकाता-राजधानी एक्सप्रेस धनबाद स्टेशन से लगभग दो घंटे विलंब से खुली. इस कारण इस ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. यात्री कुछ […]
विज्ञापन
धनबाद : नयी दिल्ली से चल कर कोलकाता जाने वाली कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस (12302) का इंजन शुक्रवार को धनबाद स्टेशन पर फेल हो गया. इंजन फेल होने के कारण कोलकाता-राजधानी एक्सप्रेस धनबाद स्टेशन से लगभग दो घंटे विलंब से खुली. इस कारण इस ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. यात्री कुछ समय के लिए हंगामा करने लगे. लेकिन समझाने बुझाने के बाद पूरा मामला शांत हो गया.
इंजन की कपलिंग बनी परेशानी : कोलकाता-राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने निर्धारित समय छह बज कर 35 मिनट पर धनबाद स्टेशन पहुंच गयी. इसके बाद ट्रेन कोलकाता जाने के लिए जैसे ही खुली तो पता चला कि ट्रेन का इंजन फेल हो गया. एक इंजन को इसके बोगियों के साथ जोड़ा गया, लेकिन इंजन जैसे ही आगे बढ़ रहा था उसकी कपलिंग खुल जा रही थी और इंजन बोगी को छोड़ कर आगे निकल जा रही थी. इसके बाद फिर दूसरा इंजन इसमें लगाया गया और उसके बाद ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग दो घंटे विलंब 8.45 बजे धनबाद स्टेशन से कोलकाता के लिए रवाना हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




