दोपहर बाद घुमड़ आये बादल, पर बरसे नहीं

Published at :19 Jun 2019 3:17 AM (IST)
विज्ञापन
दोपहर बाद घुमड़ आये बादल, पर बरसे नहीं

धनबाद : कोयलांचल में गर्मी का कहर जारी है. मंगलवार को दोपहर में कुछ देर के लिए काले बादल तो आये. लेकिन, बरसे नहीं. पारा 40 डिग्री के ऊपर ही रहा. आज भी दिन में काफी गर्मी थी. धूप इतनी तीखी थी कि बाहर निकलते ही लोगों का हाल-बेहाल हो जा रहा था. दोपहर तक […]

विज्ञापन

धनबाद : कोयलांचल में गर्मी का कहर जारी है. मंगलवार को दोपहर में कुछ देर के लिए काले बादल तो आये. लेकिन, बरसे नहीं. पारा 40 डिग्री के ऊपर ही रहा. आज भी दिन में काफी गर्मी थी. धूप इतनी तीखी थी कि बाहर निकलते ही लोगों का हाल-बेहाल हो जा रहा था. दोपहर तक हीट वेव चलता रहा.

इसके बाद आसमान में बादल घुमड़ने लगे. उम्मीद जगी कि आज राहत की बारिश होगी. लेकिन, थोड़ी ही देर में बादल छंट गये. हालांकि, इसके बाद गर्म हवा नहीं चली. शाम में उमस में भी थोड़ी कमी आयी. मौसम विभाग के अनुसार कल से गर्मी में कुछ कमी आ सकती है. बुधवार शाम से यहां मॉनसून के बादल सक्रिय हो सकते हैं. 20 जून से यहां बारिश हो सकती है. इसके बाद पारा में नरमी आयेगी. अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आने की उम्मीद है.

लू को हल्के में नहीं लें लोग : डॉ सत्यम कुमार

पीएमसीएच के चिकित्सक डॉ सत्यम कुमार कहते हैं कि लू को हल्के में नहीं लें. तेज सिरदर्द, बुखार या अत्यधिक कमजोरी लगे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. पानी के साथ ओआरएस का घोल भी पीयें. कोशिश करें कि अधिक देर तक धूप में न रहना पड़े. सूती कपड़ा ज्यादा पहनें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola