मतगणना के लिए 400 कर्मियों को दी गयी ट्रेनिंग
Updated at : 20 May 2019 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : अपर समाहर्ता सह प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्याम नारायण राम ने कहा है कि मतगणना के समय हर कर्मी अचूक हो कर काम करें. किसी भी परिस्थिति में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतें. रविवार को न्यू टाउन हॉल में मतगणना कर्मियों के ट्रेनिंग सत्र को संबोधित करते हुए एसी ने उक्त […]
विज्ञापन
धनबाद : अपर समाहर्ता सह प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्याम नारायण राम ने कहा है कि मतगणना के समय हर कर्मी अचूक हो कर काम करें. किसी भी परिस्थिति में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतें.
रविवार को न्यू टाउन हॉल में मतगणना कर्मियों के ट्रेनिंग सत्र को संबोधित करते हुए एसी ने उक्त बातें कहीं. आज दो शिफ्ट में मतगणना कर्मियों को ट्रेनिंग दी गयी. श्री राम ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट तथा काउंटिंग माइक्रो ऑबजर्वर को मतगणना से संबंधित विविध जानकारी दी.
कहा कि मतगणना केंद्र पर सभी कर्मी समय से अवश्य पहुंच जायें और अचूक रूप से काउंटिंग करें. पुटकी के अंचलाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने मतगणना करने के स्मार्ट तरीके बताये. जिससे गलती होने की संभावना नगण्य हो जाती है. उन्होंने वीवीपैट से निकली पर्चियों को गिनने के तरीकों के बारे में भी बतलाया.
पावर प्वाइंट के जरिये काउंटिंग की बारीकियां बतायीं : मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतगणना की बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने मतगणना के प्रत्येक चरण को बिंदुवार समझाते हुए कहा कि ‘जीरो टॉलरेंस’ के तहत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना संबंधित कार्य को कर्मी करें.
काउंटिंग सुपरवाइजर इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मतगणना के दौरान मतगणना सहायक द्वारा जोर से उच्चारण किये जाने वाले मतों को ध्यानपूर्वक लिखें. उस पर एजेंट और कर्मियों का हस्ताक्षर कराना नहीं भूलें. मतगणना के लिए लायी गयी इवीएम में अंकित मतों तथा मतलेखा में उल्लिखित मतों का मिलान भी अवश्य करें.
प्रशिक्षक राजकुमार वर्मा तथा कुमार वंदन ने कंट्रोल यूनिट तथा वीवीपैट के माध्यम से जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि मतगणना के दिन कंट्रोल यूनिट तथा प्रपत्र 17 सी का मिलान कर मतगणना प्रारंभ काउंटिंग असिस्टेंट द्वारा किया जायेगा. प्रत्येक अभ्यर्थी को प्राप्त मत की घोषणा काउंटिंग असिस्टेंट करेंगे. जिसे काउंटिंग सुपरवाइजर प्रपत्र 17 सी के भाग दो में अंकित करेंगे.
काउंटिंग माइक्रो ऑबजर्वर इसकी निगरानी करेंगे तथा मतगणना एजेंट भी प्रपत्र 17 सी के भाग दो में अपने हस्ताक्षर करेंगे. अपर समाहर्ता ने बताया कि सोमवार को भी दो शिफ्ट में मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण जारी रहेगा. आज लगभग चार सौ कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया.
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक संंजय कुमार, राजकुमार वर्मा, कुमार वंदन, पुष्कर चंद्र झा, आलोक कुमार तिवारी, शैलेंद्र कुमार जायसवाल, राम लखन कुमार, अनिल कुमार झा, संजय कुमार, नीरज कुमार मिश्रा, संतोष कुमार, मो. गफ्फार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




