धनबाद/रांची : महागठबंधन की मार नहीं सह पायेगी भाजपा : शत्रुघ्न
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भूली (धनबाद)/रांची : भाजपा से कांग्रेस में आये स्टार प्रचारक शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को भूली के एमपीआइ मैदान में आयोजित कांग्रेस की चुनावी सभा में भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा. अपने नौ मिनट के भाषण में उन्होंने चार बार ‘खामोश’ बोला और प्रशंसकों की तालियां […]
विज्ञापन
भूली (धनबाद)/रांची : भाजपा से कांग्रेस में आये स्टार प्रचारक शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को भूली के एमपीआइ मैदान में आयोजित कांग्रेस की चुनावी सभा में भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा. अपने नौ मिनट के भाषण में उन्होंने चार बार ‘खामोश’ बोला और प्रशंसकों की तालियां बटोरीं. शत्रुघ्न ने कहा ‘भाजपा महागठबंधन की मार नहीं झेल पायेगी.
माननीय प्रधानमंत्री जी हमेशा कहते रहते हैं कि आज तक हमने कभी छुट्टी नहीं ली. अब वह घड़ी आ गयी है कि उनकी छुट्टी कर दी जाये और छुट्टी हो जायेगी.
नोटबंदी, जीएसटी पर बिहारी बाबू ने कहा कि नोटबंदी से पूरा देश त्राहिमाम की स्थिति में आ गया. छोटे-छोटे दुकानदार, खोमचे वाले व किसानों को परेशानी हुई. हमने कहा था अगर सच कहना बगावत है, तो समझो हम बागी हैं. धनबाद से गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी कीर्ति आजाद के बारे में शत्रुघ्न ने कहा कि दूल्हा दबंग और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है. इनकी जीत के लिए भूली में आप सभी से आशीर्वाद मांगने आया है आपका अपना बिहारी बाबू.प्रत्याशी कीर्ति आजाद ने भी भाजपा उम्मीदवार पीएन सिंह पर निशाना साधा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










