डीआरएम ने स्टेशन का किया निरीक्षण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : पूर्व मध्य रेल के जीएम एलसी त्रिवेदी नौ मई को धनबाद स्टेशन सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण करने आयेंगे. उनके कार्यक्रम को देखते हुए मंगलवार को डीआरएम अनिल कुमार मिश्र ने अधिकारियों के साथ धनबाद स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिये और स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य में […]
विज्ञापन
धनबाद : पूर्व मध्य रेल के जीएम एलसी त्रिवेदी नौ मई को धनबाद स्टेशन सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण करने आयेंगे. उनके कार्यक्रम को देखते हुए मंगलवार को डीआरएम अनिल कुमार मिश्र ने अधिकारियों के साथ धनबाद स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिये और स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा. इस दौरान सीनियर डीसीएम आशीष कुमार, सीनियर डीइएन (को-ऑर्डिनेशन) बीके सिंह, सीनियर डीइजी दिनेश साह, एसएम रत्नेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.
सफाई व लाइट की हो पूरी व्यवस्था : निरीक्षण के दौरान डीआरएम सफाई को लेकर नाराज दिखे. उन्होंने स्टेशन परिसर से लेकर सभी प्लेटफॉर्म को साफ रखने का निर्देश दिया. उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या एक पर बन रहे क्रू लॉबी का काम देखा और उसे जल्द पूरा करने का आदेश दिया. स्टेशन परिसर में ज्यादा लाइट लगाने का निर्देश दिया. वह प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर गये और वहां नल आदि को लेकर कई निर्देश दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










