ePaper

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वासेपुर, जमीन कारोबारी पर फायरिंग, मचा हड़कंप

Updated at : 11 Apr 2019 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वासेपुर, जमीन कारोबारी पर फायरिंग, मचा हड़कंप

धनबाद : गोलियों की तड़तड़ाहट से गुरुवार सुबह धनबाद का वासेपुर इलाका फिर गूंज उठा. जानकारी के अनुसार अपराधियों ने आज सुबह करीब पांच बजे जमीन कारोबारी शाहिद हुसैन पर फायरिंग कर दी जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गये. हुसैन को इलाज के लिए सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें मिशन […]

विज्ञापन

धनबाद : गोलियों की तड़तड़ाहट से गुरुवार सुबह धनबाद का वासेपुर इलाका फिर गूंज उठा. जानकारी के अनुसार अपराधियों ने आज सुबह करीब पांच बजे जमीन कारोबारी शाहिद हुसैन पर फायरिंग कर दी जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गये. हुसैन को इलाज के लिए सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें मिशन दुर्गापुर रेफर कर दिया गया.

खबरों के अनुसार अपराधियों ने हुसैन को सुबह करीब पांच बजे घर से बुलाया और गोली मार दी. यह घटना वासेपुर के आरा मोड़ पर हुई. सुबह-सुबह वासेपुर में फायरिंग होने से सनसनी फैल गयी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola