ePaper

Dhanbad : नीरज सिंह हत्याकांड के गवाह निखिलेश सिंह पर झरिया में जानलेवा हमला

Updated at : 15 Mar 2019 10:51 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad : नीरज सिंह हत्याकांड के गवाह निखिलेश सिंह पर झरिया में जानलेवा हमला

सुनील सिंह झरिया : नीरज सिंह हत्याकांड के गवाह और डिप्टी मेयर प्रतिनिधि निखिलेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पर शुक्रवार सुबह जानलेवा हमला हुआ है. डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह अपने समर्थकों के साथ थाना पहुंचे और निखिलेश सिंह ने लिखित शिकायत की. पुलिस को बताया कि हमलावर भालगढ़ा दो नंबर निवासी टीपू वर्मा पिछले चार […]

विज्ञापन

सुनील सिंह

झरिया : नीरज सिंह हत्याकांड के गवाह और डिप्टी मेयर प्रतिनिधि निखिलेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पर शुक्रवार सुबह जानलेवा हमला हुआ है. डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह अपने समर्थकों के साथ थाना पहुंचे और निखिलेश सिंह ने लिखित शिकायत की. पुलिस को बताया कि हमलावर भालगढ़ा दो नंबर निवासी टीपू वर्मा पिछले चार दिन से उसके आवास के आसपास देखा जा रहा था.

शुक्रवार अहले सुबह जब निखिलेश सिंह उर्फ गुड्डू अकेले अपने घर के बाहर बैठा था, तभी टीपू वर्मा आया. बोला कि तुमने संजीव सिंह के खिलाफ गवाही दी. इतना कहने के बाद उसने गुड्डू पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में गुड्डू की गर्दन, पेट व दोनों हाथ पर चोटें आयी हैं. हमला होते ही गुड्डू ने शोर मचाया. इसके बाद हमलावर टीपू वहां से भाग गया.

आरोपी फरार, पिता हिरासत में

गुड्डू पर हमला करने के बाद आरोपी टीपू वर्मा फरार हो गया है. गुड्डू की लिखित शिकायत पर झरिया पुलिस ने आरोपी के पिता जगरनाथ प्रसाद वर्मा को हिरासत में ले लिया है.

हमलावर के साथ पुरानी अदावत

सूत्र बताते हैं कि 11 नवंबर को हमलावर टीपू वर्मा के घर पर गोलीबारी की थी. उसके साथ मारपीट भी की गयी थी. इस मामले में जगरनाथ प्रसाद वर्मा ने शिकायत की थी. उसने गोलीबारी करने और हमला करने का आरोप निखिलेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह व अन्य पर लगाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola