20 फीसदी तक महंगी हुई नौनिहालों की पढ़ाई

धनबाद : शहर के बड़े पब्लिक स्कूलों में अगले एक माह में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा है. अपने नौनिहालों को अच्छे स्कूलों में नामांकन कराने का दौर लगभग थम चुका है. ऐसे सभी स्कूलों में एडमिशन के लिए चयनित छात्रों की सूची जारी की जा चुकी है. अब अभिभावकों की कमर टूटने […]
धनबाद : शहर के बड़े पब्लिक स्कूलों में अगले एक माह में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा है. अपने नौनिहालों को अच्छे स्कूलों में नामांकन कराने का दौर लगभग थम चुका है. ऐसे सभी स्कूलों में एडमिशन के लिए चयनित छात्रों की सूची जारी की जा चुकी है. अब अभिभावकों की कमर टूटने की बारी है.
अभिभावकों को पिछले साल के मुकाबले एक ओर 10 से 20 फीसदी तक एडमिशन फीस देनी पड़ रही है. इसके साथ ही इन्हें पहले से तय दुकानों से ड्रेस और किताबें खरीदने का पंपलेट भी स्कूलों में पकड़ा दिया जा रहा है. दूसरी ओर अपने बच्चों के भविष्य की मजबूरी में अभिभावक दुकानों पर किताबें और ड्रेस लेने के लिए पहुंच रहे हैं, जहां लंबा-चौड़ा बिल देख उनके पसीने छूट रहे हैं. स्कूलों की इस मनमानी पर लगाम लगाने में राज्य सरकार या कोई कानून भी असफल दिख रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




