करंट से ठेका बिजलीकर्मी की मौत

Updated at : 26 Jun 2014 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
करंट से ठेका बिजलीकर्मी की मौत

धनबाद: मनईटांड गोल बिल्डिंग निवासी बिजली मिस्त्री छोटू रजक (18) आइएसएम में कार्य के दौरान बिजली के झटके से गंभीर रूप से झुलस गया. आनन-फानन में उसे पीएमसीएच लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि आइएसएम में बिजली का काम हो रहा था. एक ठेका कंपनी के अंतर्गत छोटू […]

विज्ञापन

धनबाद: मनईटांड गोल बिल्डिंग निवासी बिजली मिस्त्री छोटू रजक (18) आइएसएम में कार्य के दौरान बिजली के झटके से गंभीर रूप से झुलस गया. आनन-फानन में उसे पीएमसीएच लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

बताया जाता है कि आइएसएम में बिजली का काम हो रहा था. एक ठेका कंपनी के अंतर्गत छोटू वहां काम कर रहा था. इसी दौरान वह बिजली की चपेट में आ गया.

इधर, सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया. परिजन रोने लगे, इसके बाद पीएमसीएच पहुंचे. परिजनों ने बताया कि छोटू अविवाहित था. छोटू की अचानक मौत से परिवार सदमे में आ गया. छोटू के पिता का नाम जलेश्वर रजक है. तीन भाई व एक बहन में छोटू सबसे छोटा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola