संवेदनशील बूथों को करें चिह्नित

Updated at : 02 Feb 2019 2:56 AM (IST)
विज्ञापन
संवेदनशील बूथों को करें चिह्नित

धनबाद : एसएसपी कार्यालय में शुक्रवार की शाम डीआइजी प्रभात कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. देर शाम तक चली बैठक में मुख्य रूप से चुनाव की तैयारी का मुद्दा छाया रहा. डीआइजी ने साफ़ तौर पर कहा कि सभी लाइसेंसी हथियारों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जल्दी से शुरू जाय. साथ ही न्यायालय […]

विज्ञापन

धनबाद : एसएसपी कार्यालय में शुक्रवार की शाम डीआइजी प्रभात कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. देर शाम तक चली बैठक में मुख्य रूप से चुनाव की तैयारी का मुद्दा छाया रहा. डीआइजी ने साफ़ तौर पर कहा कि सभी लाइसेंसी हथियारों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जल्दी से शुरू जाय. साथ ही न्यायालय के फरारियों पर कार्रवाई की जाये. अवैध शराब और जुआ कारोबारियों पर कार्रवाई की जाय. बैठक में पदाधिकारियों को प्रभात कुमार ने कहा कि चुनाव की घोषणा कभी भी की जा सकती है.

गैरजमानती वारंट वाली कुर्की की कार्रवाई पूरी की जाय. आगामी चुनाव के मद्देनज़र संवेदनशील इलाकों की जल्द से जल्द चिह्नित किया जाय. नक्सल एरिया में गिरिडीह जिले के साथ तालमेल करके नक्सल गतिविधियों पर रोक लगाई जाये. पश्चिम बंगाल के साथ तालमेल करके अंतराजीय समन्वय स्थापित किया जाय और नक्सलवाद के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की जाये. डीएसपी लेवल के सभी पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में मुस्तैदी से जुट जाने का निर्देश दिया. एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि हम बिना किसी बाधा के चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola