धनबाद : जीएसटी में फर्जीवाड़ा, 19 कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द

धनबाद : जीएसटी में फर्जी रजिस्ट्रेशन करा कर इनपुट क्रेडिट टैक्स का लाभ लेनेवाली 32 कंपनियों का भंडोफोड़ हुआ है. अब तक 19 कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है. शेष 13 कंपनियों के रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया चल रही है. इनपुट टैक्स क्रेडिट के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़ा को देखते हुए जीएसटी […]
धनबाद : जीएसटी में फर्जी रजिस्ट्रेशन करा कर इनपुट क्रेडिट टैक्स का लाभ लेनेवाली 32 कंपनियों का भंडोफोड़ हुआ है. अब तक 19 कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है. शेष 13 कंपनियों के रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया चल रही है.
इनपुट टैक्स क्रेडिट के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़ा को देखते हुए जीएसटी रजिस्ट्रेशन की जांच शुरू की गयी. 522 कंपनियों का स्पॉट वेरिफिकेशन किया गया. धनबाद, गोविंदपुर, बलियापुर, बरवाअड्डा व झरिया में 32 कंपनियों के न तो फर्म मिले और न प्रतिष्ठान. जांच में कई और मामले सामने आने की उम्मीद है. वैसे डीलरों की जांच की जा रही है, जिन्होंने जुलाई 2017 के बाद ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










