धनबाद में ज्वाइंट वेंचर में बनेगा एयरपोर्ट

Updated at : 06 Jan 2019 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद में ज्वाइंट वेंचर में बनेगा एयरपोर्ट

विधायक राज सिन्हा को मंत्री जयंत सिन्हा ने दिया आश्वासन धनबाद : ‘धनबाद में कॉमर्शियल एयरपोर्ट हर हाल में बनेगा. यहां पर केंद्र एवं राज्य सरकार मिल कर एयरपोर्ट बनायेगी.’ यह आश्वासन केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने शुक्रवार को विधायक राज सिन्हा को नयी दिल्ली में दिया. विधायक ने मंत्री से मिल […]

विज्ञापन
विधायक राज सिन्हा को मंत्री जयंत सिन्हा ने दिया आश्वासन
धनबाद : ‘धनबाद में कॉमर्शियल एयरपोर्ट हर हाल में बनेगा. यहां पर केंद्र एवं राज्य सरकार मिल कर एयरपोर्ट बनायेगी.’ यह आश्वासन केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने शुक्रवार को विधायक राज सिन्हा को नयी दिल्ली में दिया. विधायक ने मंत्री से मिल कर एक ज्ञापन दिया.
इसमें धनबाद में एयरपोर्ट के लिए शीघ्र कदम उठाने की मांग की. कहा कि जल्द ही धालभूम में कैबिनेट मंत्री सुरेश प्रभु आयेंगे. वहीं पर धनबाद के सांसद, विधायक को भी बुलाया जायेगा. उस कार्यक्रम में ही धनबाद में एयरपोर्ट के लिए योजना तय होगी. केंद्र सरकार धनबाद, हजारीबाग सहित कई शहरों में ज्वाइंट वेंचर में एयरपोर्ट बनाना चाहती है.
इसमें केंद्र सरकार की 51 तथा राज्य सरकार की 49 फीसदी हिस्सेदारी होगी. एयरपोर्ट के लिए कम से कम चार सौ एकड़ जमीन की जरूरत है. बलियापुर में लगभग 180 एकड़ जमीन ही उपलब्ध है. दो सौ एकड़ से ज्यादा जमीन अधिग्रहित करने की जरूरत होगी. विधायक ने एयरपोर्ट की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को भी एक पत्र भेजा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola