मिडिल स्कूलों में पढ़ाई का स्तर निम्न : डीइओ

Updated at : 22 Jun 2014 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
मिडिल स्कूलों में पढ़ाई का स्तर निम्न : डीइओ

धनबाद: सरकारी मध्य विद्यालयों से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों में ज्यादातर छात्रों को विषय का सामान्य ज्ञान नहीं रहता है. खासकर विज्ञान, गणित एवं अंगरेजी में उनका स्तर बिल्कुल ही निम्न होता है. यही छात्र आगे चल कर नौवीं कक्षा में नामांकन लेते हैं. इसी कारण मैट्रिक परीक्षा का परिणाम प्रभावित हो रहा है. यह […]

विज्ञापन

धनबाद: सरकारी मध्य विद्यालयों से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों में ज्यादातर छात्रों को विषय का सामान्य ज्ञान नहीं रहता है. खासकर विज्ञान, गणित एवं अंगरेजी में उनका स्तर बिल्कुल ही निम्न होता है. यही छात्र आगे चल कर नौवीं कक्षा में नामांकन लेते हैं.

इसी कारण मैट्रिक परीक्षा का परिणाम प्रभावित हो रहा है. यह बात डीइओ धर्म देव राय ने डीएसइ बांके बिहारी सिंह को लिखे पत्र (पत्रंक 975) में कही है. श्री राय ने पत्र में कहा है कि प्राथमिक शिक्षा में सुधार लाने की जरूरत है. उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक हुई थी. इसमें प्रधानाध्यापकों ने बताया कि मध्य विद्यालयों से ही बिल्कुल निम्न स्तर के छात्र आ रहे हैं. इसलिए मध्य विद्यालयों में शिक्षा में सुधार लाने के लिए आवश्यक पहल करने की जरूरत है. ताकि छात्र-छात्रओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके.

रिपोर्ट दें डीएसइ

डीइओ श्री राय ने पत्र में कहा है कि डीएसइ इस दिशा में व्यक्तिगत अभिरुचि लेते हुए सुधार लाने के लिए आवश्यक पहल करने का कष्ट करें. साथ ही रिपोर्ट भेजें. प्राथमिक शिक्षा के ऐसे निम्न स्तर के कारण इसमें सुधार लाना बहुत जरूरी हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola