धनबाद : अभी जारी रहेगी ठंड, बरतें एहतियात
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Dec 2018 10:20 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : ठंड से ठिठुर रहा कोयलांचल. हर वर्ग के लोग शीतलहर से परेशान हैं. धनबाद का पारा न्यूनतम पारा शनिवार को सात डिग्री रहा. रात के साथ-साथ अब दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है. आज दिन में धूप खिली हुई थी. लेकिन, सर्द हवाएं चल रही थी. लोगों को ठंड से […]
विज्ञापन
धनबाद : ठंड से ठिठुर रहा कोयलांचल. हर वर्ग के लोग शीतलहर से परेशान हैं. धनबाद का पारा न्यूनतम पारा शनिवार को सात डिग्री रहा. रात के साथ-साथ अब दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है. आज दिन में धूप खिली हुई थी. लेकिन, सर्द हवाएं चल रही थी. लोगों को ठंड से बचने के लिए दिन में भी स्वेटर व अन्य गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना पड़ा. शाम होते-होते ठंड का सितम बढ़ गया. गर्म कपड़े से भी बहुत राहत नहीं मिल रही. खासकर दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है.
ठंड को देखते हुए जगह-जगह गरीब लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था की गयी है. घर के अंदर भी लोग हीटर का उपयोग कर रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिनों तक ठंड का असर रहेगा. न्यूनतम पारा छह-सात डिग्री रहने की संभावना है. नये वर्ष के पहले दिन भी मौसम कूल-कूल रहेगा.
अब तक आधा दर्जन लोगों की मौत : कोयलांचल में इस वर्ष ठंड से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि दर्जनों लोग आक्रांत हो चुके हैं.
धनबाद में पिछले एक पखवारे के दौरान पूर्वी टुंडी, झरिया, बलियापुर में दो-दो लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि बुखार, पेट संबंधी रोग से सैकड़ों लोग आक्रांत हैं. अस्पतालों में भी मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




