धनबाद : बैंक खाते में होगा लोडिंग का भुगतान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धनबाद : बाघमारा कोयलांचल में कोयला लोडिंग के नाम पर चल रही रंगदारी पर अंकुश लगेगा. अब मजदूरी की राशि सीधे देने के बदले लोडिंग मजदूरों के बैंक खाते में डाली जायेगी. गुरुवार को समाहरणालय में हुई हाइ पावर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में जिला प्रशासन, बीसीसीएल के अधिकारी और […]
विज्ञापन
धनबाद : बाघमारा कोयलांचल में कोयला लोडिंग के नाम पर चल रही रंगदारी पर अंकुश लगेगा. अब मजदूरी की राशि सीधे देने के बदले लोडिंग मजदूरों के बैंक खाते में डाली जायेगी. गुरुवार को समाहरणालय में हुई हाइ पावर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में जिला प्रशासन, बीसीसीएल के अधिकारी और इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे. उपायुक्त ए दोड्डे ने बताया कि असंगठित कोयला लोडिंग मजदूरों की मजदूरी पूरे जिले में एक समान होगी. आधार लिंक खाते में मजदूरों को भुगतान किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










