धनबाद : सप्लायर ने खड़े किये हाथ, आखिर कब गरीबों में बंटेगा सरकारी कंबल?
Updated at : 18 Dec 2018 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : कोयलांचल में गरीबों को इस वर्ष समय पर सरकारी कंबल देना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गयी है. ठंड बढ़ने लगी है. दो-तीन दिनों में शीतलहरी शुरू होने की संभावना है. अभी तक सरकारी कंबल क्रय की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी है. 58,777 कंबल खरीदने का लक्ष्य श्रम विभाग ने धनबाद […]
विज्ञापन
धनबाद : कोयलांचल में गरीबों को इस वर्ष समय पर सरकारी कंबल देना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गयी है. ठंड बढ़ने लगी है. दो-तीन दिनों में शीतलहरी शुरू होने की संभावना है. अभी तक सरकारी कंबल क्रय की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी है.
58,777 कंबल खरीदने का लक्ष्य
श्रम विभाग ने धनबाद जिला में इस सीजन में गरीबों के बीच 58 हजार 777 कंबल खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है. एक बार टेंडर हुआ. जिस सप्लायर को टेंडर मिला, उसने ऐन वक्त पर कंबल आपूर्ति करने से हाथ खड़ा कर दिया. अब कंबल खरीद का री-टेंडर होगा. इसके लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है.
सहायक श्रमायुक्त प्रदीप लकड़ा के अनुसार कंबल क्रय के लिए एक करोड़ 71 लाख 35 हजार रुपये का आवंटन मिल चुका है. री-टेंडर किया जा चुका है. प्रयास है कि जल्द से जल्द कंबल क्रय की प्रक्रिया पूरी हो जाये. लेकिन, जो स्थिति है उसमें कंबल का टेंडर होने और यहां तक कंबल पहुंचने में कम से कम एक माह लग सकता है. तब तक ठंड का प्रकोप लगभग खत्म होने के कगार पर होगा.
ठंड रहते होगा कंबल वितरण
डीसी ए दोड्डे ने कहा कि गरीबों को गुणवत्ता युक्त कंबल देने की कोशिश हो रही है. पहली बार टेंडर में भी अच्छे क्वालिटी के कंबल का चयन हुआ था. सप्लाइर के हाथ खड़ा देने से परेशानी हुई. प्रयास है कि जल्द से जल्द री-टेंडर कर कंबल यहां मंगवाया जाये. ठंड रहते ही कंबल का वितरण शुरू करा दिया जायेगा.
ठंड में गरीबों को राहत दिलाये प्रशासन : झामुमो
झामुमो का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीसी, सहायक श्रम आयुक्त एवं कल्याण पदाधिकारी से मिला और अविलंब चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था तथा जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े वितरण करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा.
झामुमो नेता देबू महतो ने बताया कि धनबाद समेत पूरे राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ चुका है. आंदोलनरत पारा शिक्षक समेत गांव-कस्बों में रहने वाले गरीब मुश्किल में हैं. उन्हें अलाव व गर्म कपड़ाें की सख्त जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




