धनबाद : रंगदारी वसूली होने की बात नहीं मालूम : ढुल्लू महतो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धनबाद : बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने लिंकेज होल्डरों से रंगदारी वसूली के मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है. प्रभात खबर से बातचीत में श्री महतो ने कहा-‘उन्हें लिंकेज होल्डरों से रंगदारी वसूली होने की बात नहीं मालूम है. लिंकेज होल्डर कोयला लोडिंग करनेवाले मजदूरों को मजदूरी का भुगतान करते हैं. मजदूरों ने यदि मजदूरी […]
विज्ञापन
धनबाद : बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने लिंकेज होल्डरों से रंगदारी वसूली के मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है. प्रभात खबर से बातचीत में श्री महतो ने कहा-‘उन्हें लिंकेज होल्डरों से रंगदारी वसूली होने की बात नहीं मालूम है. लिंकेज होल्डर कोयला लोडिंग करनेवाले मजदूरों को मजदूरी का भुगतान करते हैं. मजदूरों ने यदि मजदूरी की राशि बढ़ाने की बात कही है, तो यह उनका मामला है. इससे मेरा कुछ भी लेना-देना नहीं है.
इस बारे में लोडिंग मजदूरों से बातचीत करने के बाद ही मैं कुछ कह सकता हूं. इसमें मैं कहीं से शामिल नहीं हूं.’ श्री महतो ने कहा कि ‘मैं क्षेत्र का जनप्रतिनिधि हूं, यदि मेरे पास मजदूर या हार्डकोक उद्यमी अपनी समस्या लेकर आते हैं, तो उसका समाधान करूंगा.’ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स एसोसिएशन के आरोप के संबंध में श्री महतो ने कहा-‘जिनसे मैंने रंगदारी मांगी है, वह खुल कर सामने आये और साबित करें कि मैंने कब, किससे और कितने रुपये की रंगदारी मांगी.
मेरे सिर पर गलत आरोप का नारियल फोड़नेवालों को मुंहतोड़ जवाब दूंगा. कोयला का रोड सेल बंद हो जाने से हजारों मजदूरों की रोजी-रोटी छिन गयी है. इसकी चिंता किसी को नहीं है. गंदी राजनीति की जा रही है. यहां गुंडागर्दी करके किसी को व्यापार नहीं करने दिया जायेगा. किसी को गरीब मजदूरों के हक के साथ खिलवाड़ करने नहीं दिया जायेगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










