जिला कांग्रेस कमेटी का गठन पांच माह से लंबित

Updated at : 15 Jun 2014 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी का गठन पांच माह से लंबित

धनबाद: धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी का गठन पांच माह से लंबित है. 20 जनवरी को धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद अधिवक्ता ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह अकेले पार्टी चला रहे हैं. पार्टी में गुटबाजी, लोकसभा चुनाव आदि कई कारणों से जिला कमेटी के पदाधिकारियों की सूची जारी करने में देरी हो रही है. जिला […]

विज्ञापन

धनबाद: धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी का गठन पांच माह से लंबित है. 20 जनवरी को धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद अधिवक्ता ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह अकेले पार्टी चला रहे हैं. पार्टी में गुटबाजी, लोकसभा चुनाव आदि कई कारणों से जिला कमेटी के पदाधिकारियों की सूची जारी करने में देरी हो रही है.

जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह ने जिला कमेटी के साथ-साथ प्रखंड व नगर कमेटियों के पुर्नगठन की बात कही थी. जिला अध्यक्ष दो चरणों में जिला कमेटी गठन करना चाहते हैं. मुख्य रुप से लोकसभा चुनाव के कारण कमेटी का गठन टल रहा था.

प्रदेश अध्यक्ष को जिला कमेटी की सूची सौंप दी गयी है. रांची में पार्टी के ंिचंतन शिवर के बाद प्रदेश अध्यक्ष धनबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे. सम्मेलन की तिथि अभी तय नहीं हुई है. सम्मेलन कर प्रदेश अध्यक्ष जिले में संगठन की क्षमता आकेंगे, इसके बाद कभी भी जिला कमेटी की सूची जारी हो सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola