विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासनिक कवायद शुरू

Updated at : 07 Jun 2014 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासनिक कवायद शुरू

धनबाद: राज्य में इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासनिक कवायद शुरू हो गयी है. विधानसभा चुनाव से पहले संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान नौ से 30 जून तक चलेगा. जानकारी के अनुसार नौ जून को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन होगा. जिस मतदाता की आयु एक […]

विज्ञापन

धनबाद: राज्य में इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासनिक कवायद शुरू हो गयी है. विधानसभा चुनाव से पहले संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान नौ से 30 जून तक चलेगा. जानकारी के अनुसार नौ जून को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन होगा. जिस मतदाता की आयु एक जनवरी 2015 को 18 वर्ष हो रही है वह मतदाता भी अपना नाम जुड़वा सकते हैं.

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, सुधार करवाने के लिए संबंधित मतदान केंद्र पर बीएलओ के पास फॉर्म जमा कर सकते हैं. नाम जुड़वाने के लिए मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए 21,22,28 एवं 29 जून को विशेष प्रोत्साहन अभियान चलाया जायेगा. आपत्तियों पर अंतिम सुनवाई 15 जुलाई तक होगी. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 31 जुलाई को होगा.

कोई भी जुड़वा सकते हैं नाम : मतदाता सूची में कोई भी मतदाता अपना नाम जुड़वा सकते हैं. जिनके नाम में किसी तरह की अशुद्धि है वह भी सुधार के लिए क्लेम कर सकते हैं. अप्रैल में हुए लोकसभा चुनाव में कई बूथों पर नाम कटने को ले कर काफी हंगामा हुआ था. मतदाताओं ने इस पर आपत्ति जतायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola