कोयला चोरी रोकने के लिए आठ चेक पोस्ट का निर्माण

धनबाद: कोयला चोरी रोकने के लिए मुख्य सचिव के निर्देश पर जिले में आठ चेक पोस्ट सह बैरियर का निर्माण शुरू हो गया है. निर्माण की जिम्मेवारी बीसीसीएल की है. बुधवार को बाघमारा डीएसपी, सिंदरी डीएसपी व डीएसपी (लॉ एंड आर्डर) ने अपने-अपने क्षेत्र में प्रशासन व बीसीसीएल के अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया. […]
धनबाद: कोयला चोरी रोकने के लिए मुख्य सचिव के निर्देश पर जिले में आठ चेक पोस्ट सह बैरियर का निर्माण शुरू हो गया है. निर्माण की जिम्मेवारी बीसीसीएल की है.
बुधवार को बाघमारा डीएसपी, सिंदरी डीएसपी व डीएसपी (लॉ एंड आर्डर) ने अपने-अपने क्षेत्र में प्रशासन व बीसीसीएल के अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया. चेक पोस्ट पर बीसीसीएल, जिला प्रशासन (खनन विभाग) व पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे.
पोस्ट पर कोयला लदे वाहनों की चेकिंग होगी. गाड़ी कहां से आ रही है, कहा जायेगी, कोयला के बारे में जांच होगी. राउंड ओ क्लॉक (चौबीस घंटे) चेकिंग चलेगी. पोस्ट पर तैनात अधिकारी व कर्मियों की शिफ्ट वार डय़ूटी होगी. समय-समय पर तीनों विभाग के सीनियरअधिकारी भी चेकिंग में निकलेंगे. चार-पांच दिनों के अंदर चेक पोस्ट काम करना शुरू कर देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




