पुराना बाजार में लग रही कैश डिपॉजिट मशीन

Updated at : 05 Jun 2014 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
पुराना बाजार में लग रही कैश डिपॉजिट मशीन

धनबाद: पुराना बाजार क्षेत्र के लोगों को अब कैश जमा करने के लिए समय की बाध्यता नहीं रहेगी. 24 घंटे वह अपना कैश जमा कर पायेंगे. एसबीआइ के पुराना बाजार स्थित एटीएम में कैश डिपॉजिट मशीन लगायी जा रही है. मशीन का स्टॉलेशन का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. सब कुछ ठीक ठाक […]

विज्ञापन

धनबाद: पुराना बाजार क्षेत्र के लोगों को अब कैश जमा करने के लिए समय की बाध्यता नहीं रहेगी. 24 घंटे वह अपना कैश जमा कर पायेंगे. एसबीआइ के पुराना बाजार स्थित एटीएम में कैश डिपॉजिट मशीन लगायी जा रही है.

मशीन का स्टॉलेशन का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. सब कुछ ठीक ठाक रहा तो एक सप्ताह के अंदर लोगों को इसका लाभ मिलने लगेगा. यहां एक छत के नीचे कैश निकालने व जमा करने की सुविधा होगी.

यहां पहले से एटीएम है. इसे एक्सटेंशन कर कैश डिपॉजिट मशीन लगायी जा रही है. कैश डिपॉजिट में अधिकतम पचास हजार तक राशि जमा करने की सुविधा होगी. पार्क मार्केट के बाद कैश डिपॉजिट मशीन पुराना बाजार में लगायी जा रही है. अगले चरण में सिटी सेंटर, बैंक मोड़, सरायढेला आदि व्यावसायिक क्षेत्र में कैश डिपॉजिट मशीन लगाने की योजना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola