रात भर तड़पता रहा मरीज, गयी जान

Updated at : 05 Sep 2018 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
रात भर तड़पता रहा मरीज, गयी जान

धनबाद : डिगवाडीह निवासी वासुदेव वर्णवाल की मौत इलाज के अभाव में हो गयी. परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक व कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया. परिजनों का कहना था कि सर्जरी में भर्ती के बाद चिकित्सक गंभीरता से नहीं देखते थे, कोई नर्स नहीं थी. न समय पर दवा मिल रही थी, न इलाज […]

विज्ञापन

धनबाद : डिगवाडीह निवासी वासुदेव वर्णवाल की मौत इलाज के अभाव में हो गयी. परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक व कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया. परिजनों का कहना था कि सर्जरी में भर्ती के बाद चिकित्सक गंभीरता से नहीं देखते थे, कोई नर्स नहीं थी. न समय पर दवा मिल रही थी, न इलाज हो रहा था. इस कारण मरीज ने दम तोड़ दिया. हंगामा की शिकायत परिजनों ने अधीक्षक डाॅ तुनुल हेंब्रम से की. अधीक्षक ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शव को अपने साथ ले गये.

हड़तालियों को वार्ता के लिए बुलाया गया है. वे नहीं आये हैं. अस्पताल में मौत विभिन्न रोगों की वजह से हुई है. हालांकि इसकी जानकारी ले रहे हैं.
डॉ तुनुल हेंब्रम, अधीक्षक, पीएमसीएच.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola