चंदनकियारी : युवती से गैंगरेप, लोकलाज से पुलिस के पास नहीं गयी, घर आते वक्त खाया जहर, गंभीर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पीएमसीएच में लड़ रही जिंदगी की लड़ाई धनबाद : चंदनकियारी के एक गांव की युवती(24) के साथ गैंगरेप हुआ. हादसा के बाद विपरीत मनोदशा में घर आते वक्त युवती ने जहर खा लिया. स्थिति गंभीर होने पर घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजन युवती को लेकर पीएमसीएच पहुंचे. फिलहाल पीड़िता पीएमसीएच के प्वाइजनिंग वार्ड […]
विज्ञापन
पीएमसीएच में लड़ रही जिंदगी की लड़ाई
धनबाद : चंदनकियारी के एक गांव की युवती(24) के साथ गैंगरेप हुआ. हादसा के बाद विपरीत मनोदशा में घर आते वक्त युवती ने जहर खा लिया. स्थिति गंभीर होने पर घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजन युवती को लेकर पीएमसीएच पहुंचे. फिलहाल पीड़िता पीएमसीएच के प्वाइजनिंग वार्ड में मौत से जूझ रही है. उसके शरीर के कई जगहों पर चोट के निशान हैं. वह बेहोश है. घटना रविवार की बतायी जाती है. रात आठ बजे के आसपास पीड़िता को पीएमसीएच लाया गया.
ब्यूटीशियन का कोर्स करके आ रही थी घर : पीड़ित युवती की मां ने बताया बेटी ब्यूटीशियन का कोर्स करती थी. हर दिन कोर्स करके वह घर चली आती थी.
रविवार को भी कोर्स करने गयी थी. लौटते वक्त सुनसान रास्ते में तीन-चार लड़कों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. दुष्कर्म के बाद सभी अपराधी फरार हो गये. किसी तरह युवती ने रास्ते में जहर खरीद कर खा लिया. घर पहुंचने पर उसकी स्थिति काफी गंभीर हो गयी. किसी तरह पीएमसीएच लेकर आया.
होनी है शादी, लोकलाज से पुलिस के पास नहीं गयी
परिजनों ने बताया कि युवती की शादी तय हो गयी है. वर पक्ष वाले देख कर गये हैं. इस स्थिति में घटना के बाद सभी सकते में आ गये. लोक-लाज के भय से और शादी टूटने के डर से घर के सदस्यों ने अभी तक इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी. इधर पीएमसीएच आने के बाद चिकित्सकों को इसका पता चला अौर इसकी सूचना सरायढेला थाना को दी. सरायढेला पुलिस पीएमसीएच पहुंची, लेकिन पीड़िता की स्थिति को देखते हुए बयान नहीं हो पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










