धनबाद : गिरफ्तार शूटरों ने हत्या का जुर्म कबूला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2018 12:16 AM
धनबाद पुलिस ने झावियुमो जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है. मुंबई से गिरफ्तार दो शूटरों को धनबाद ले आया गया है. दोनों ने हत्या का अपराध कबूल कर लिया है. दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गये चारों 25 से 28 साल के हैं. उनकी निशानदेही पर पुलिस […]
धनबाद पुलिस ने झावियुमो जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है. मुंबई से गिरफ्तार दो शूटरों को धनबाद ले आया गया है. दोनों ने हत्या का अपराध कबूल कर लिया है. दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गये चारों 25 से 28 साल के हैं. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त नाइन एमएम की दो पिस्टल, 10 जिंदा गोली, दो बाइक और सात मोबाइल बरामद किये हैं. एसएसपी मनोज रतन चोथे ने पुलिस कार्यालय में सोमवार की शाम संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी.
मौके पर ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर, डीएसपी (विधि-व्यवस्था) मुकेश कुमार समेत एसआइटी के अफसर मौजूद थे.मामले में मुंबई से शमशाद अख्तर उर्फ विक्की (पिता मरहूम नौशाद अख्तर, कमर मकदुमी रोड वासेपुर) व मो. औरंगजेब (पिता मो. साबिर वासेपुर मदीना नगर) की गिरफ्तारी की गयी. इसके अलावा दो और वरुण कुमार विश्वकर्मा (पिता सुरेश विश्वकर्मा, लोयाबाद पांच नंबर) व पंकज यादव (गोंदुडीह). को गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










