पुत्र को अगवा कर हत्या की आशंका जतायी

झरियाः झरिया के मानबाद निवासी रोबिन मोदक ने रविवार को झरिया थाना में लिखित आवेदन दिया. इसमें बरवाअड्डा के खरनी निवासी सुभाष चौधरी पर पुत्र अजय मोदक को अगवा कर हत्या करने की आशंका जतायी है. पुलिस को बताया कि अजय सुभाष चौधरी के यहां छह माह पूर्व काम शुरू किया था. दस दिनों पूर्व […]
झरियाः झरिया के मानबाद निवासी रोबिन मोदक ने रविवार को झरिया थाना में लिखित आवेदन दिया. इसमें बरवाअड्डा के खरनी निवासी सुभाष चौधरी पर पुत्र अजय मोदक को अगवा कर हत्या करने की आशंका जतायी है.
पुलिस को बताया कि अजय सुभाष चौधरी के यहां छह माह पूर्व काम शुरू किया था. दस दिनों पूर्व अजय परिजनों से मिलने मानबाद आया. उसके सहकर्मी हरेंद्र साव (बरवाअड्डा) व रॉकी मंडल (राजगंज) दो दिन के बाद 22 मई की शाम पुत्र को किसी काम से अपने साथ ले गये. 23 मई से अजय का मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बता रहा है. पांच दिनों तक अपने स्तर से रिश्तेदारों के घर खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला.
जब मालिक सुभाष चौधरी से पुत्र की जानकारी लेने गया तो उसने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि ज्यादा पूछताछ व फोन करेगा तो उसे भी पुत्र की तरह अगवा कर हत्या करवा देगा. बाद में पता चला कि आरोपित व पुत्र के बीच पैसे के लेन-देन को ले कुछ दिनों पूर्व विवाद हुआ था. रोबिन ने आशंका जतायी है कि सभी आरोपियों ने साजिश के तहत अजय की हत्या कर दी है. पुलिस मामले की जांच कर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




