आवश्यकता हुई तो जोन में स्पेशल ट्रेन भी चलायी जायेगी

Published at :01 Jun 2014 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
आवश्यकता हुई तो जोन में स्पेशल ट्रेन भी चलायी जायेगी

धनबादः जीएम मधुरेश कुमार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सेमिनार में आये पूर्व रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने सुझाव दिया है कि लंबी गुड्स ट्रेन चलायी जाये. वैगन में ज्यादा माल लोड हो सके इसके लिए नयी तरह के वैगन का निर्माण कराया जाये. पलामू में नया लोको आया है जो कि […]

विज्ञापन

धनबादः जीएम मधुरेश कुमार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सेमिनार में आये पूर्व रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने सुझाव दिया है कि लंबी गुड्स ट्रेन चलायी जाये. वैगन में ज्यादा माल लोड हो सके इसके लिए नयी तरह के वैगन का निर्माण कराया जाये.

पलामू में नया लोको आया है जो कि ज्यादा वजन ढो सकता है. साउथ साइड स्टेशन के बारे में सवाल पूछे जाने पर डीआरएम बीबी सिंह ने जवाब दिया कि बरसात के पहले सड़क का काम पूरा कर लिया जायेगा. जिला प्रशासन से डीएवी की तरफ से मार्ग को लेकर बातचीत चल रही है. जैसे ही राज्य सरकार से अनुमति मिल जायेगी वह भी काम को पूरा कर लिया जायेगा.

जीएम ने बताया की पैसेंजर के लिए लगातार सुविधाएं बढ़ायी जा रही है. रेलवे ने कई ट्रेनों का ठहराव विभिन्न स्टेशनों पर किया है. लेकिन वहां पर टिकट की बिक्री में बढ़ोतरी नहीं हुई है. वहीं कुछ छोटे व बड़े स्टेशनों पर अन्य ट्रेन के ठहराव की व्यवस्था की जायेगी. पूरे जोन से जो भी प्रस्ताव आत है उसे रेलवे बोर्ड को भेजा जाता है. यदि आवश्यकता हुई तो अपने जोन में स्पेशल ट्रेन भी चलायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola