मां ने पीटा तो घर से भागी नाबालिग, अपहरण की कहानी सुनायी

Updated at : 30 Jul 2018 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
मां ने पीटा तो घर से भागी नाबालिग, अपहरण की कहानी सुनायी

धनबाद : मां ने पीटा तो रांगाटांड़ रेलवे कॉलेनी की एक नाबालिग (12 वर्ष) घर से फरार हो गयी. उसे पार्क मार्केट में रोता देख स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस के पूछने पर लड़की ने अपने अपहरण की झूठी कहानी सुना डाली. जब पुलिस उसे अपनी गाड़ी में बैठा कर उसके घर […]

विज्ञापन
धनबाद : मां ने पीटा तो रांगाटांड़ रेलवे कॉलेनी की एक नाबालिग (12 वर्ष) घर से फरार हो गयी. उसे पार्क मार्केट में रोता देख स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस के पूछने पर लड़की ने अपने अपहरण की झूठी कहानी सुना डाली. जब पुलिस उसे अपनी गाड़ी में बैठा कर उसके घर ले गयी तो सच्चाई सामने आ गयी. नाबालिग की मां ने बताया कि उसकी बेटी झूठ बहुत बोलती है. आज सवेरे उसके झूठ बोलने पर उसकी पिटाई की थी. इस कारण वह दोपहर दो बजे घर से भाग गयी थी.
दो घंटे परेशान रही पुलिस : नाबालिग पार्क मार्केट में एक दुकान के पास बैठ कर रो रही थी. स्थानीय दुकानदारों ने जब रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि मजार रोड के पास एक कार में तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया था. युवक उसे रणधीर वर्मा चौक होते हुए पार्क मार्केट तक लेकर आये. यहां उसने शोर मचाया तो युवक उसे वहीं उतार कर हीरापुर के रास्ते से भाग निकले. मामले की गंभीरता देख दुकानदारों ने पुलिस को बुलाया.
पुलिस के पहुंचने पर नाबालिग ने फिर वही कहानी सुना दी. इससे पुलिस परेशान हो गयी. नाबालिग को लेकर पुलिस पहले मजार रोड पहुंची और स्थानीय लोगों से ऐसी घटना के बारे में पूछा. लोगों ने ऐसी घटना से साफ मना कर दिया. इसके बाद रणधीर वर्मा चौक और पार्क मार्केट में भी पूछताछ के दौरान किसी ने भी ऐसी घटना होने की बात नहीं कही. इसके बाद पुलिस लड़की को उसके घर ले गयी जहां उसकी मां ने पूरी सच्चाई बतायी. वहां नाबालिग को उसकी मां ने पीटा तो उसने भी सच बोल दिया. इस घटना से पुलिस शाम चार बजे से छह बजे तक परेशान रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola