धनबाद : 25 मई को aप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धनबाद दौरा, करेंगे ऑनलाइन

धनबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को धनबाद में दो घंटे रहेंगे. पीएम यहां बलियापुर हवाई अड्डा पर सिंदरी खाद कारखाना के अलावा एम्स देवघर, पतरातू पावर प्लांट व देवघर एयरपोर्ट का भी ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे. मंगलवार को प्रधानमंत्री कार्यालय ने धनबाद में पीएम के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी. तय कार्यक्रम के अनुसार […]
धनबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को धनबाद में दो घंटे रहेंगे. पीएम यहां बलियापुर हवाई अड्डा पर सिंदरी खाद कारखाना के अलावा एम्स देवघर, पतरातू पावर प्लांट व देवघर एयरपोर्ट का भी ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे. मंगलवार को प्रधानमंत्री कार्यालय ने धनबाद में पीएम के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी. तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री 25 मई को अपराह्न 3.30 बजे वायु सेना के हेलीकॉप्टर से शांति निकेतन (बंगाल) से बलियापुर पहुंचेंगे. यहां लगभग दो घंटे तक रुकेंगे.
शाम 5.30 बजे हेलीकॉप्टर से यहां से रांची जायेंगे. रांची से नयी दिल्ली जायेंगे. मंगलवार को रांची में मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने पीएम के दौरे को लेकर वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में डीजीपी डीके पांडेय, धनबाद के डीसी ए दोड्डे, एसएसपी मनोज रतन चोथे, हर्ल के एमडी के अलावा कई आला अधिकारी मौजूद थे. बैठक में तय हुआ कि सारा कार्यक्रम बलियापुर में ही होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




