विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं अधिकारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सरकार गंभीर l अफगानिस्तान में अगवा झारखंड के चार मजदूरों का मामला धनबाद/बगोदर : अफगानिस्तान में अगवा हुए झारखंड के चारों मजदूरों की रिहाई को लेकर राज्य सरकार गंभीर है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अफगानिस्तान में अगवा किये गये झारखंड के लोगों की रिहाई को लेकर केंद्र व राज्य सरकार गंभीर है. राज्य […]
विज्ञापन
सरकार गंभीर l अफगानिस्तान में अगवा झारखंड के चार मजदूरों का मामला
धनबाद/बगोदर : अफगानिस्तान में अगवा हुए झारखंड के चारों मजदूरों की रिहाई को लेकर राज्य सरकार गंभीर है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अफगानिस्तान में अगवा किये गये झारखंड के लोगों की रिहाई को लेकर केंद्र व राज्य सरकार गंभीर है. राज्य सरकार का एक अधिकारी विदेश मंत्रालय के संपर्क में है. हर घंटे जानकारी ली जा रही है. हमें उम्मीद है कि जल्द ही हमारे सभी भाई सकुशल वापस आयेंगे. मुश्किल की इस घड़ी में सिर्फ झारखंड ही नहीं पूरे देश की जनता इनके साथ है. अपने बेटों की सकुशल वापसी के लिए जनता प्रार्थना कर रही है.
धनबाद में प्रधानमंत्री के दौरे से पूर्व तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्य सचिव ने कहा कि झारखंड के अधिकारी विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क में हैं, ताकि मजदूरों की रिहाई हो सके. सभी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है. उनकी सुरक्षित रिहाई के सभी प्रयास किये जा हैं. विदेश मंत्रालय अफगानिस्तान सरकार के संपर्क में है. अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत भी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं.
सुरक्षित रिहाई के लिए आवश्यक कदम उठायेगी सरकार
अफगानिस्तान सरकार ने दिया है कार्रवाई का आश्वासन
मजदूरों के परिजनों से मिले पुलिस अधिकारी
बगोदर के तीन मजदूरों के परिजनों से बगोदर-सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार शर्मा ने मुलाकात की. सबसे पहले डीएसपी घाघरा पहुंचे. प्रकाश महतो व प्रसादी महतो के परिजनों से मुलाकात की. इसके बाद वह महुरी पहुंचे और हुलास महतो के परिजनों से मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










