धनबाद : पंचायत का अधिकार छीन रही है भाजपा : ब्रजेंद्र सिंह
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : जय प्रकाश नगर स्थित आरसीएमएस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पंचायती राज को सुदृढ़ करने के विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गयी. बैठक में श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्ता के विकेंद्रीकरण में विश्वास करते थे. उनके सपनों को स्वीकार करने के […]
विज्ञापन
धनबाद : जय प्रकाश नगर स्थित आरसीएमएस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पंचायती राज को सुदृढ़ करने के विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गयी. बैठक में श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्ता के विकेंद्रीकरण में विश्वास करते थे. उनके सपनों को स्वीकार करने के लिए ही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया, जबकि बाद में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने विकास की सीधी जिम्मेदारी पंचायत को देने के लिए देश की संसद में पंचायती राज बिल को लाया.
वह मुखिया को और पंचायत को सशक्त देखना चाहते थे, लेकिन आज भाजपा सरकार पंचायत के अधिकार को छीन रही है. मुखिया को वित्तीय अधिकार से वंचित कर रही है. मौके पर आरसीएमएस के महामंत्री एके झा ने कहा कि एक अधिकार संपन्न पंचायत ही एक सशक्त, मजबूत और खुशहाल भारत का निर्माण कर सकता है. मौके पर रामप्रीत यादव, मुख्तार खान, रमन मिश्रा, मनोज सिंह, दिनेश सिंह, अनवर शमीम, सादिक शमीम, बबलू दास, सुबोध राय, सुबोध पांडे, मोइन अंसारी, देव कुमार पासवान, भोला नाथ सिंह, अनवर अंसारी, शमीम कुरैशी, संतोष कुमार महतो, एसके शाही, महेश निषाद, कालीपदो रवानी, मनोज यादव आदि उपस्थित थे.
सौ कांग्रेसी जनाक्रोश रैली में दिल्ली जायेंगे
धनबाद. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 29 अप्रैल को नयी दिल्ली में आयोजित जनाक्रोश रैली में धनबाद से एक सौ कांग्रेसी भाग लेंगे. कांग्रेस जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष ने धनबाद से 60 कांग्रेसियों को बुलाया था. बावजूद धनबाद से सौ कांग्रेसी भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










