ePaper

दहेज हत्या मामले में पति को सात वर्ष की सजा

Updated at : 24 Apr 2018 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज हत्या मामले में पति को सात वर्ष की सजा

धनबाद : अपर जिला व सत्र न्यायाधीश पंद्रह सुधांशु कुमार शशि की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सोमवार को सजा की बिंदु पर अपना फैसला सुनाते हुए जेल में बंद सालपतरा (बलियापुर) निवासी संजय गोराईं (पति) को भादवि की धारा 304 (बी) में सात वर्ष की सश्रम कैद व पांच हजार रुपये […]

विज्ञापन

धनबाद : अपर जिला व सत्र न्यायाधीश पंद्रह सुधांशु कुमार शशि की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सोमवार को सजा की बिंदु पर अपना फैसला सुनाते हुए जेल में बंद सालपतरा (बलियापुर) निवासी संजय गोराईं (पति) को भादवि की धारा 304 (बी) में सात वर्ष की सश्रम कैद व पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी. जुर्माना राशि अदा नहीं करने पर सजायाफ्ता को तीन माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी.

21 अप्रैल को अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया था. विदित हो कि दो वर्ष पूर्व संजय गोराईं की शादी ममता देवी की पुत्री प्रियंका के साथ हुई थी. शादी के बाद प्रियंका के ससुराल वालों ने दहेज के रूप में एक लाख रुपये की मांग करने लगे. 29 दिसंबर 15 को 12 बजे दिन में संजय ने अपनी पत्नी की हत्या जला कर कर दी थी. जब घटना की जानकारी मृतका की मां को मिली, तब वह अपनी पुत्री के ससुराल आयी. वहां उसकी पुत्री मृत पड़ी हुई थी. घटना के बाद मृतका की मां ने अपने दामाद के खिलाफ बलियापुर थाना में कांड संख्या 210/15 दर्ज कराया. केस के अनुसंधानकर्ता ने 31 मार्च 16 को चार्जशीट दायर किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola