झामुमो का आंदोलन कल
केंदुआ. मेमर्स संजय उद्योग ट्रांसपोर्टिंग द्वारा मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं देने के मामले को लेकर गोधर मैदान में सोमवार को झामुमो की आपात बैठक की गयी. अध्यक्षता हरिपद रवानी ने की. मौके पर मुख्य रूप से मौजूद झामुमो नेता देबू महतो ने कहा कि कोयलांचल में असंगठित मजदूरों को उद्योग चलनेवाले उचित मजदूरी भी […]
केंदुआ. मेमर्स संजय उद्योग ट्रांसपोर्टिंग द्वारा मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं देने के मामले को लेकर गोधर मैदान में सोमवार को झामुमो की आपात बैठक की गयी. अध्यक्षता हरिपद रवानी ने की. मौके पर मुख्य रूप से मौजूद झामुमो नेता देबू महतो ने कहा कि कोयलांचल में असंगठित मजदूरों को उद्योग चलनेवाले उचित मजदूरी भी नहीं देना चाहते, वहीं इस मामले पर जिला प्रशासन व श्रम विभाग के उदासीन रवैये के कारण ऐसे उद्योगों में मजदूरों का शोषण हो रहा है.
उन्होंने कहा कि कई बार मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी देने के लिए कंपनी सहित अन्य संबंधित विभागों को मांग-पत्र दे मामले से अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसलिए कंपनी की दमनकारी नीति के खिलाफ झामुमो 25 अप्रैल को कुसुंडा साइडिंग में कंपनी की ट्रांसपोर्टिंग ठप करेगी. संचालन कर रहे झायुमो पूर्व जिलाध्यक्ष अजय रवानी ने कहा कि कोयलांचल के मजदूरों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. बैठक में झामुमो वरिष्ठ नेता महादेव हांसदा, जटल रवानी, गणेश मंडल, बीरेंद्र रवानी, सूरज रवानी, सुनील रवानी, पंकज रवानी, बबन रवानी, नागेश्वर रवानी, रंजीत पासवान, अशोक रवानी, रोहित महतो, बीरू कुमार रवानी, प्रेम कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










