नदी किनारे लगेंगे साल के पौधे

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : वन विभाग के आला अधिकारियों ने रविवार को धनबाद के वन क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने दामोदर-बराकर नदियों के किनारे बहुरेखीय पौधरोपण करने, साल वनों को पुनर्जीवित करने आदि पर चर्चा की. अधिकारियों की टीम में मुख्य वन संरक्षक सतीश चंद्र राय, क्षेत्रीय वन संरक्षक बोकारो कुलवंत सिंह व धनबाद […]

विज्ञापन
धनबाद : वन विभाग के आला अधिकारियों ने रविवार को धनबाद के वन क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने दामोदर-बराकर नदियों के किनारे बहुरेखीय पौधरोपण करने, साल वनों को पुनर्जीवित करने आदि पर चर्चा की. अधिकारियों की टीम में मुख्य वन संरक्षक सतीश चंद्र राय, क्षेत्रीय वन संरक्षक बोकारो कुलवंत सिंह व धनबाद डीएफओ सौरभ चंद्र शामिल थे.
अधिकारियों ने तलाशी संभावनाएं : सबसे पहले टीम टुंडी स्थित पहाड़ी पर गयी. वहां निरीक्षण कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. बांस बखार सफाई योजना के तहत होने वाले कार्यों पर विभाग के साथ चिंतन किया गया. साल के जंगलों के पुनर्जन्म की योजना, टाइगर स्टीमेशन योजना पर काम को लेकर क्या संभावनाएं हैं, इस पर स्थिति का जायजा लिया. यह जानकारी धनबाद डीएफओ सौरभ चंद्रा ने दी.
उन्होंने बताया कि टुंडी के बाद टीम ने बराकर नदी पर स्थित बारबेंदिया पुल के पास निरीक्षण किया. यहां बहुरेखीय पौधरोपण योजना पर विचार किया गया. इसके तहत दामोदर व बराकर नदी के किनारे पौधरोपण करना है. अधिकारियों ने विलुप्त होते गिद्ध व पक्षियों की सुरक्षा के नजरिये से भी संभावनाएं तलाशी. उन्होंने बताया कि उक्त दोनों योजनाओं पर काम होने से इलाके में हाथियों का उत्पात भी कम होगा, क्योंकि हाथी साल व बांस की पत्तियां बड़े चाव से खाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola