नीरज सिंह हत्याकांड का एक साल: संजीव सिंह की जगह कौन?
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अपने ही चचेरे भाई नीरज सिंह की हत्या के आरोप में पिछले एक वर्ष से जेल में बंद झरिया विधायक संजीव सिंह की जगह कौन, यह सवाल खड़ा है. झरिया सीट से मैंशन परिवार से कौन चुनाव मैदान में उतरेगा? संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह, उनकी बड़ी बहन किरण सिंह, छोटे भाई सिद्धार्थ गौतम […]
विज्ञापन
अपने ही चचेरे भाई नीरज सिंह की हत्या के आरोप में पिछले एक वर्ष से जेल में बंद झरिया विधायक संजीव सिंह की जगह कौन, यह सवाल खड़ा है. झरिया सीट से मैंशन परिवार से कौन चुनाव मैदान में उतरेगा? संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह, उनकी बड़ी बहन किरण सिंह, छोटे भाई सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह या फिर मां कुंती देवी? इन नामों को लेकर तरह-तरह की चर्चा रही है. संजीव के लिए आने वाला चुनाव चुनौतीपूर्ण हो सकता है. अगले विधानसभा चुनाव तक इस हत्याकांड में कोर्ट का फैसला अा सकता है.
अगर फैसला संजीव सिंह के विपरीत गया, तो सिंह मैंशन से कोई नया चेहरा भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतर सकता है. इसको लेकर मैंशन के अंदर से लेकर बाहर तक चर्चाओं का बाजार गर्म है. ज्यादा संभावना है कि संजीव सिंह की मां एवं झरिया से दो बार विधायक रह चुकी कुंती देवी एक बार फिर से चुनाव लड़ सकती हैं. संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह के नाम की भी चर्चा है. साथ ही कुंती देवी की बड़ी पुत्री किरण सिंह का भी नाम लिया जा रहा है. लेकिन, पारिवारिक सूत्र इन दोनों के नाम का खंडन करते रहे हैं. अंदरखाना से जो खबरें छन कर आ रही हैं उसके अनुसार कुंती देवी को ही सामने लाकर सहानुभूति बटोरने की कोशिश होगी. संजीव सिंह के भी लड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










