Jharkhand : आज धनबाद में दिखेगा ‘फैशन’ गर्ल मुग्धा गोडसे का जलवा

धनबाद : कोयला भंडार के लिए दुनिया भर में मशहूर धनबाद जिला स्थित धनबाद क्लब में 16 दिसंबर (शनिवार) को बॉलीवुड एक्ट्रेस और ‘फैशन’फेम मुग्धा गोडसे अपना जलवा बिखेरेंगी. इसी कार्यक्रम में मिस इंडिया की फाइनलिस्ट मिसमी दास व अनिंदिता देवनाथ कैटवाॅक करेंगी. क्लब के शताब्दी वर्ष पर फैशन शो व म्युजिकल नाइट कार्यक्रम का […]
धनबाद : कोयला भंडार के लिए दुनिया भर में मशहूर धनबाद जिला स्थित धनबाद क्लब में 16 दिसंबर (शनिवार) को बॉलीवुड एक्ट्रेस और ‘फैशन’फेम मुग्धा गोडसे अपना जलवा बिखेरेंगी. इसी कार्यक्रम में मिस इंडिया की फाइनलिस्ट मिसमी दास व अनिंदिता देवनाथ कैटवाॅक करेंगी. क्लब के शताब्दी वर्ष पर फैशन शो व म्युजिकल नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसमें मशहूर गायक चंदन अपने ट्रुप के साथ धमाल करेंगे. फेमिना मिस इंडिया 2001 के ड्रेस डिजाइनर अभिषेक दत्ताके सर्वश्रेष्ठ कलेक्शन को भी शोकेस किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : Coal Scam : खदान आवंटन में गड़बड़ी करने वाले ‘सावर्जनिक’ पदों पर बैठे अपराधी कोड़ा, गुप्ता को आज सुनायी जायेगी सजा
कोरियोग्राफर पिंकी केनवर्डी के निर्देशन पर कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी. रेडियो मिर्ची व रेड एफएम की आरजे अर्नबी चौधरी कार्यक्रम का संचालन करेंगी. क्लब मैनेजमेंट के मुताबिक, कार्यक्रम में मेंबर के लिए इंट्री फीस नहीं है. कार्यक्रम में क्लब के वरीय सदस्य, जिनकी उम्र 60 से ज्यादा हो चुकी है, उन्हें सम्मानित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










