पांच माह में निगम ने ऑनलाइन पास किया एक नक्शा

Published at :14 Jun 2017 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
पांच माह में निगम ने ऑनलाइन पास किया एक नक्शा

धनबाद: नगर निगम में 60 दिनों में हर हाल में नक्शा पास करने का प्रावधान है. लेकिन एक नक्शा पास करने में पांच माह लग गये. मंगलवार को वार्ड नंबर 29 की पुष्पलता सिंह को निगम से पारित नक्शा की कॉपी सौंपी गयी. सूत्रों के मुताबिक 30 जनवरी को नगर निगम में ऑन लाइन प्रक्रिया […]

विज्ञापन
धनबाद: नगर निगम में 60 दिनों में हर हाल में नक्शा पास करने का प्रावधान है. लेकिन एक नक्शा पास करने में पांच माह लग गये. मंगलवार को वार्ड नंबर 29 की पुष्पलता सिंह को निगम से पारित नक्शा की कॉपी सौंपी गयी. सूत्रों के मुताबिक 30 जनवरी को नगर निगम में ऑन लाइन प्रक्रिया शुरू की गयी. मौजा व वार्ड नंबर अपलोड नहीं होने के कारण आगे की प्रक्रिया ठप हो गयी.

मौजा व वार्ड नंबर अपलोड होने के बाद हल्का कर्मचारियों का हड़ताल व अन्य कई तकनीकी खराबी से ऑन लाइन नक्शा फंसा रहा. हालांकि पांच माह के बाद नक्शा पास होने लगा. 56 लोगों ने अपने मकान के नक्शा के लिए ऑन लाइन अावेदन दिया है.

इधर, नगर आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि ऑन लाइन में जो तकनीकी समस्या आ रही थी, उसे दूर कर लिया गया है. अब जो भी आवेदन आयेंगे, बिल्डिंग बॉयलॉज के अनुसार निर्धारित समय के अंदर नक्शा पास कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola