मुख्यमंत्री ने दिया कुंती देवी को आश्वासन

Published at :14 Jun 2017 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दिया कुंती देवी को आश्वासन

धनबाद: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झरिया अग्नि व भू धंसान प्रभावित क्षेत्र के लोगों को झरिया विधानसभा क्षेत्र के ही सुरक्षित स्थानों पर बसाया जायेगा. जिला प्रशासन को झरिया विधानसभा क्षेत्र में ऐसी सुरक्षित जगह तलाशने का निर्देश दिया गया है जो नन कोल बेयरिंग एरिया हो. मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन उनके […]

विज्ञापन
धनबाद: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झरिया अग्नि व भू धंसान प्रभावित क्षेत्र के लोगों को झरिया विधानसभा क्षेत्र के ही सुरक्षित स्थानों पर बसाया जायेगा. जिला प्रशासन को झरिया विधानसभा क्षेत्र में ऐसी सुरक्षित जगह तलाशने का निर्देश दिया गया है जो नन कोल बेयरिंग एरिया हो. मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन उनके आवास में मिलने गयी झरिया की पूर्व भाजपा विधायक कुंती देवी को दिया.

कुंती देवी ने मुख्यमंत्री को बताया कि बीसीसीएल व डीजीएमएस की लापरवाही से झरिया व आस पास इलाके में आग व भू धंसान की समस्या उत्पन्न हुई है. जिला प्रशासन प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने की कार्यवाही कर रहा है.

इधर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल आग व भू धंसान पर राजनीति कर लोगों को भड़का रहे हैं. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आग व भू धंसान प्रभावित सिर्फ वैसे क्षेत्र ही खाली कराये जायेंगे, जहां जान-माल का खतरा हो. पूर्व विधायक ने आरएसपी कॉलेज मुद्दे पर भी बात की. पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री को 15 जून को झरिया में सूर्यदेव सिंह की पुण्यतिथि पर भी आने के कार्यक्रम का निमंत्रण दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola