पीएम किसान योजना के लिंक के माध्यम से साइबर ठगी करता युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Oct 2024 7:01 PM
साइबर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर देवीपुर थाना क्षेत्र के बेलाटुकुर जंगल में छापेमारी की. मौके पर से पीएम किसान योजना के लिंक के माध्यम से साइबर ठगी करते एक युवक को गिरफ्तार किया गया.
वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर देवीपुर थाना क्षेत्र के बेलाटुकुर जंगल में छापेमारी की. मौके पर से पीएम किसान योजना के लिंक के माध्यम से साइबर ठगी करते एक युवक को गिरफ्तार किया गया. पुलिस मीडिया सेल द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक का नाम अनिल दास है, जो देवीपुर थाना क्षेत्र के ही सुड़ियाबांधी गांव का रहने वाला है. छापेमारी टीम ने उसके पास से एक मोबाइल व एक सिम कार्ड जब्त किया. जब्त मोबाइल व सिम कार्ड जांच में छापेमारी टीम को कुछ साइबर अपराध के लिंक भी मिले हैं. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साइबर आरोपित फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि व सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन-पे यूजर्स को कैशबैक का झांसा देकर तथा पीएम किसान योजना के लाभुकों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करता है. आरोपित अनिल के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कराया तथा कोर्ट के निर्देश पर जेल भेज दिया.—————————- -देवीपुर थाना क्षेत्र के बेलाटुकुर जंगल में साइबर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की -मोबाइल व सिम कार्ड जब्त, देवीपुर के सुड़ियाबांधी गांव का रहनेवाला है गिरफ्तार युवक
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










