गोशाला में श्रद्धा भक्ति से हुई गो पूजन

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
गोशाला में श्रद्धा भक्ति से हुई गो पूजन

गोपाष्टमी पर राधा-कृष्ण की प्रतिमा का किया पूजन

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड के टिटहियाबांक स्थित श्रीरामबाग गोशाला में मेला का आयोजन किया गया. हालांकि बारिश के कारण मेला में खलल पड़ गयी. मेला में लगाये गये छोटे-छोटे खिलौने की दुकान, चाट, घुघनी मुढ़ी, पकौड़े, फुचका आदि के दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पडा. प्रत्येक वर्ष समिति द्वारा गोपाष्टमी के अवसर पर गो पूजन श्रद्धा व भक्ति के साथ किया जाता है. कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी पर्व मनाया जाता है. इस अवसर पर गो पूजन कर सेवा किया जाता है. गोशाला में भगवान सूर्य व राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पुरोहितों द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola