तंबाकू सेवन से होने वाले हानिकारक प्रभावों के प्रति लोगों को किया जागरूक

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
तंबाकू सेवन से होने वाले हानिकारक प्रभावों के प्रति लोगों को किया जागरूक

मारगोमुंडा प्रखंड कार्यालय परिसर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया. इस दौरान बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने उपस्थित पदाधिकारी प्रखंड व पंचायत कर्मियों को शपथ दिलायी. इस अवसर पर बीडीओ ने शपथ दिलाते हुए कहा कि मैं यह संकल्प लेता हूं कि तंबाकू या निकोटिन युक्त उत्पादन का सेवन नहीं करुंगा. तंबाकू उत्पादनों की आकर्षक पैकेजिंग फ्लेवर और प्रचार में छुपे छलपूर्ण व भ्रामक इरादों को पहचानूंगा तथा उसके प्रलोभन में नहीं आऊंगा. मैं तंबाकू से दूर रहकर न केवल स्वयं को बल्कि अपने परिवार मित्रों और समाज को भी इसके घातक प्रभावों से बचाने का सतत प्रयास करूंगा. एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में मैं स्वस्थ भारत निर्माण और तंबाकू मुक्त समाज की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाउंगा. आइये हम सब मिलकर एक तंबाकू मुक्त स्वस्थ ओर समृद्ध झारखंड तथा भारत का निर्माण करें. ———- जिंदगी चुने तंबाकू नहीं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola