किसानों को समय पर बीज व ऋण उपलब्ध करायें : प्रमुख

Updated:
विज्ञापन
किसानों को समय पर बीज व ऋण उपलब्ध करायें : प्रमुख

सारठ प्रखंड सभागार में कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन

सारठ. प्रखंड सभागार में प्रमुख गौतम रवानी व एलडीएम आनंद मोहन की मौजूदगी में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें खरीफ सीजन 2026 में कम वर्षा होने की संभावना को देखते हुए धान के अलावा अन्य फसलों की खेती को लेकर किसानों से सुझाव लिए गये. किसानों ने कृषि कार्यों की सुविधा के लिए केसीसी ऋण, बीज वितरण, फसल बीमा एवं कृषि उपकरण उपलब्ध कराने की मांग उठायी. किसानों ने कहा कि बैंकों द्वारा विभिन्न बहाने बनाकर केसीसी ऋण नहीं दिया जाता है. साथ ही खरीफ-रबी सीजन के बीज समय पर नहीं मिलने तथा योग्य किसानों की अनदेखी किये जाने की शिकायत भी की गयी. किसानों ने सरकार से गुणवत्तापूर्ण बीज समय पर उपलब्ध कराने और पात्र किसानों को केसीसी ऋण देने की मांग की. एलडीएम ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने तथा बीज वितरण में पारदर्शिता लाने का निर्देश दिया. उन्होंने बैंक कर्मियों से किसानों को ऋण देने में गंभीरता दिखाने की बात कही. एलडीएम ने कहा कि जिन परिवारों में पहले से ऋण लिया गया है, उन्हें दोबारा ऋण देने का प्रावधान नहीं है. उन्होंने आवेदन सभी आवश्यक कागजातों के साथ जमा करने का निर्देश दिया तथा कृषक मित्रों और अधिकारियों से ऋण वसूली में सहयोग की अपील की. कर्मशाला में प्रभारी बीएओ शशांक शेखर ने कहा कि कम वर्षा की संभावना को देखते हुए किसान मकई, अरहर, मूंग समेत अन्य फसलों की खेती पर विशेष ध्यान दें. मौके पर एटीएम गौतम कुमार, सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक प्रिंस कुमार सिंह, इंडियन बैंक सुभाष गुप्ता, एसबीआइ चितरा के अधीर कुमार, सारठ एसबीआइ के एफओ सोनू तिवारी, झामुमो जिला उपाध्यक्ष इस्तियाक मिर्जा, पंसस रघुनंदन सिंह, शालिग्राम मंडल, पशु पालन पदाधिकारी डॉ प्रमोद चौरसिया, कृषक मित्र बमभोला मंडल, अंबिका सिंह, हेमकांत झा, वशिष्ठ मिश्रा, दिनेश यादव, राजकुमार यादव, लक्ष्मण मंडल, मदन पंडित, महानंद मंडल, अमिताभ सोरेन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
मिथिलेश सिन्हा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश सिन्हा

2001 से प्रभात खबर से जुड़ कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे हैं. विकास, लोगों की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बेहतर कवरेज करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola